BJP के ‘सम्राट’ की सेना हुई तैयार, घोषित की अपनी प्रदेश कमिटी

पटना संवाद सूत्र ,09 अगस्त। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी ने आज अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। इसमें पार्टी के कई पुराने नेताओं की छुट्टी की गई है। 12 उपाध्यक्षों की सूची में पूर्व मंत्री भीम सिंह चंद्रवंशी, अमृता भूषण एवं राजेंद्र सिंह और पांच महामंत्रियों की सूची में गुरु प्रकाश पासवान, मिथिलेश तिवारी और शीला प्रजापति जैसे नेताओं को जगह दी गई है।

बिहार बीजेपी की नई टीम में 12, उपाध्यक्ष,6 महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री के अलावा एक मुख्यालय प्रभारी,दो सह प्रभारी,दो कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री की सूची जारी की गई है।
भाजपा की टीम में सिद्धार्थ शंभू, भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, राज भूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, ललन मंडल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वही नंदलाल चौहान, प्रियंवदा केसरी, सरोज झा संतोष रंजन, गुरु प्रकाश पासवान, रत्नेश कुमार कुशवाहा, त्रिविक्रम सिंह, संजय गुप्ता, रीता शर्मा, स्वदेश यादव अनिल कुमार ठाकुर, अमित दांगी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इधर अरविंद शर्मा को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही दिलीप मिश्रा और जितेंद्र कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया। जबकि राकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह कोषा कोषा अध्यक्ष नितिन अभिषेक को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने बिहार कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय को बनाया है। डॉक्टर सुग्रीव और ज्ञान प्रकाश ओझा को शाह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।