Bihar Phase 4 Voting: चौथे चरण में पांच सीटों पर शांतिपूर्ण 57 प्रतिशत मतदान

0

कार्यालय: चौथे चरण में बसपा के पांच, कांग्रेस के एक, राजद के तीन, जदयू के एक भाजपा के तीन और लोजपा (राष्ट्रीय) के एक प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में दो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय) और नित्यानंद राय (उजियारपुर) के साथ ही नीतीश सरकार के भी दो मंत्रियों की संतानें मैदान में आमने-सामने हैं। साख (समस्तीपुर) दांव पर है। इसके अलावा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की भी मुंगेर में परीक्षा इसी चरण में है। इस चरण में केवल मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 349 बूथ संवेदनशील हैं। यहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदाता कराया जाएगा। शेष सभी बूथों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदाता मतदान होगा।

किस सीट पर कितना मतदान?

दरभंगा में 56.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

उजियारपुर में 56.00 प्रतिशत मतदान हुआ।

समस्तीपुर में 58.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

बेगूसराय में 58.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

जबकि मुंगर में 55.00 प्रतिशत वोटिंग हुई।

दरभंगा : बूथ कैप्चरिंग का प्रयास विफल

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के मनीगाछी प्रखंड के ब्रह्मपुर-भटपुरा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 200 व 201 पर राजद कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। इसकी सूचना किसी ने जिला नियंत्रण कक्ष को दे दी। इसके बाद उक्त बूथ पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया। पुलिस बल के पहुंचने से बूथ कैप्चरिंग के प्रयास को विफल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त बूथ पर कुर्मी और यादव मतदाताओं की बहुलता है। वहीं, दरभंगा शहरी के 83 133, 134, 139, 140 और 141 बूथ पर हंगामा होने की सूचना के बाद स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *