मोहाली के लिए रवाना हुई बिहार की सीनियर सॉफ्ट टेनिस टीम
![](https://i0.wp.com/bignews9.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240528-WA0002-scaled.jpg?fit=640%2C294&ssl=1)
मोहाली (पंजाब) में होने वाली 21 वी सीनियर साफ्ट टेनिस प्रतियोगिता जोकि 29 मई से 2 जून 2024 तक गमादा स्टेडियम,मोहाली मे खेला जाएगा,
इस प्रतियोगिता में पुरुष एव महिला वर्ग से कुल 16 खिलाड़ी का चयन हुआ है , जिसमे 8 पुरुष और 8 महिला का चयन किया गया है। साफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों से स्टेट प्रतियोगिता द्वारा चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित पुरुष वर्ग मे रवि मेहता (कप्तान) , प्रिंस कुमार, होशियार सिंह सागर, नीतिश कुमार, अकृत कुमार, सत्यम कुमार, कुमार अमरेश और प्रिंस भास्कर मिश्रा का चयन हुआ है वही महिला वर्ग में योगिता राज(कप्तान) , एंजल कुमारी, मेधावी सिंह, आयुषी सिंह, दिव्या कुमारी, स्नेहा कुमारी और सान्या परवीन का चयन हुआ है। साफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष आलोक आजाद एव अन्य सदस्यगण ने खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश देकर रवाना किया।