गया में ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर निवासी एएसआई नीरज कुमार ने बुधवार की रात में गया पुलिस लाइन में अपनी सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली है। स्वजन ने बताया कि नीरज कुमार सिंह दो दिन पहले ही अपने घर से ड्यूटी पर गए थे।
घटना की सूचना मिलने पर लखीसराय से उनके स्वजन गया के लिए रवाना हो गए हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।