नहीं रहे मशहूर साहित्यकार कमल किशोर गोयनका, प्रेमचंद के साहित्य पर की थी ढेरों रिसर्च

दक्षिणी दिल्ली। साहित्यकार कमल किशोर गोयनका का दिल्ली में मंगलवार सुबह निधन हो गया। गोयनकाजी उपन्यास सम्राट प्रेमचंद के साहित्य के सर्वोत्तम विद्वान शोधकर्ता माने जाते हैं। मुंशी प्रेमचंद पर उनकी अनेकों पुस्तकें व लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था इलाज
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। उनके बेटे संजय ने बताया कि नौ मार्च से उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे शुरुआत में कुछ दिन से आइसीयू में थे और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया।