बीवी ने शौहर की खोली पोल, WhatsApp हैक किया तो कई महिलाओं से मिले संबंध; सबसे संपर्क करके रेप का केस दर्ज करवाया

महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने शौहर की करतूत का खुलासा किया तो हर कोई हैरत में पड़ गया। महिला ने वॉट्सऐप हैक करके शौहर को जेल भिजवाने में मदद की।
आरोपी खुद को कुंवारा बताकर महिलाओं और लड़कियों को झांसे में लेकर उनका यौन शोषण करता था। उसके मोबाइल फोन से वीडियो, फोटो समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शौहर की इच्छाओं से परेशान थी बीवी
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नागपुर की एक 24 वर्षीय महिला अपने शौहर की यौन इच्छाओं से परेशान थी। शौहर उसे पोर्न वीडियो की तरह परफॉर्म करने का दबाव बनाता था।