युवा कांग्रेस सासाराम में केंद्रीय मंत्री शकील अहमद का पुतला दहन किया
सासाराम: आज सासाराम पोस्ट आफिस चौक पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौरभ कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद का पुतला दहन किया और उनके द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी पर अशोभनीय टिप्पणी की कठोर निंदा की।

शकील साहब आजीवन कांग्रेस के बड़े पद पर रहे लेकिन जबसे राहुल जी युवा किसान मजदूर सामाजिक न्याय की बात करने लगे है तथा शादी के घोडे और रेस के घोड़े में विभेद करना शुरू किए है तबसे ऐसे नेता राहुल जी पर हमलावर होते जा रहे है इसी क्रम में शकील जी भी पार्टी और नेता विपक्ष पर हमलावर है और सत्ता की लालच में जदयू भाजपा के इशारे पर ऐसा कर रहे है।
पुतला दहन कार्यक्रम में शैलेश सागर,प्रदेश महासचिव मनीष चौबे ,पूर्व महासचिव मानस रंजन ,पूर्व अध्यक्ष दीपक कुशवाहा ,नगर अध्यक्ष तौफ़ीक़ अहमद मकरानी ,सरदार सर्वजित सिंह खालसा,मोहिन ख़ानरवि यादव,नवल किशोर,हेमंत कुशवाहा,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष हीरा कुमार,प्रीतम बँटी,अफ़ज़ल अंसारी,सदाब अहमद,मोहम्मद रिंकु,जसीम फ़ारूक़ी,सोहिल आलम तजी,नीरज,इत्यादि लोग मौजूद रहे

