भारत में पाकिस्तान-श्रीलंका से बदतर हाल’, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बेरोजगारी पर केंद्र को घेरा

0

पटना। भाजपा की नीतियों पर कांग्रेस के हमले लगातार जारी हैं। बुधवार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में भारत की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।डॉ. सिंह बुधवार को सदाकत आश्रम में युवा कांग्रेस के मेरा पहला वोट फॉर इंडिया अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मसले पर हम पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी पीछे हो गए हैं।

इन आंकड़ों का दिया हवाला

वर्ल्ड स्टैटिक्स के आंकड़ों का हवाला देकर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत की बेरोजगारी दर 7.8 प्रतिशत है। जबकि पाकिस्तान की 6.5 और बांग्लादेश की 4.7 प्रतिशत है। श्रीलंका की भी बेरोजगारी दर 4.8 फीसदी है।उन्होंने युवा कांग्रेस का आह्वान करते हुए कहा कांग्रेस की नीतियों को युवाओं के बीच में प्रचारित करें और मोदी शासन की खामियां भी गिनाएं। इससे पहले मेरा पहला वोट फॉर इंडिया अभियान की शुरुआत की गई।इस अभियान का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू के साथ ही गरीब दास और डॉ. अखिलेश प्रसाद ने अभियान के लिए तैयार किए गए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कृष्णा अलावरू ने हर बूथ पर पांच युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता निगरानी सौंपी साथ ही यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के बिहार प्रभारी बरिन्दर सिंह ढिल्लो, गुंजन पटेल, कुमार रोहित, अबु तनवीर, मंजीत आनन्द साहू, आशुतोष त्रिपाठी, पूनम यादव, अमित कुमार के अलावा दूसरे वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *