जूनियर नेशनल के लिए सॉफ्ट टेनिस की बिहार टीम घोषित।

0
IMG_20261002_095913783~2

पटना:- 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक गिनगुन स्पोर्ट्स कंपलेक्स, श्रीनगर, जम्मू एंड कश्मीर में एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा 21वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप (बालक व बालिका) 2026 -27 में खेलने हेतु बिहार की जूनियर टीम के कुल 8 लड़के और 8 लड़कियों का चयन आठ दिवसीय कैंप के पश्चात की गई है। चयनित बच्चों को कुम्हरार विधानसभा के विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता जी ने अपना आशीर्वचन दिया और बच्चों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बिहार के युवाओं के लिए कहा कि यह युवा खिलाड़ी निश्चित रूप से बिहार का मान सम्मान बढ़ाएंगे। आपको ज्ञात होगी पिछले माह आरा के आरा क्लब में बिहार की जूनियर टीम के चयन के लिए आठ दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया था। जुलाई माह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को चिन्हित कर आरा के कैंप में बुलाया गया था। टीम चयन की जिम्मेवारी अभिषेक राज व अरविंद किशोर को सौंप गई थी। बालक टीम का कप्तान हरिओम श्री को बनाया गया है जबकि बालिका टीम का कप्तान यति राज को बनाया गया है। इस बात की जानकारी सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन आफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने दी। उनके अनुसार टीम इस प्रकार है।

बालक वर्ग
हरि ओम श्री,अभिषेक सिंह, सत्यम प्रकाश, त्रिपुरारी, दिव्य कुमार, ईशान दुबे, शिवेन विक्रम, व धीरज कुमार गुप्ता
बालिका वर्ग
यति राज, आर्य पाराशर, शिवांगी सिद्धार्थ, तृषा कुमारी, तृप्ति कुमारी, दिव्या कुमारी, आण्वी व प्रण्या कश्यप टीम कोच के रूप में रमेश कुमार सिंह व राधिका कुमारी जबकि टीम मैनेजर कुमार अमरेश को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *