इंडो नेपाल होम्यो साइंटिफिक सेमिनार लुम्बिनी नेपाल में सम्पन्न हुआ।

भारत नेपाल के बीच चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग वैज्ञानिक विचारों को आदान प्रदान एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नवंबर को नेपाल के मौर्यों होटल के प्रांगण में इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय सेमीनार आयोजन किया गया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष एसोसियेशन बिहार के अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ मौर्य ने किया ,सम्मेलन में भारत नेपाल के वैज्ञानिक विचारों कि आदान प्रदान चिकित्सा अनुसंधान और चिकित्सा व्यावसायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विचारों पर विचार साझा किया गया ,साथ ही दोनों देशों की चिकित्सकों बीच आपसी संवाद आपसी सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मज़बूत बनाने पर जोड़ दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय एवं परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर राम जी सिंह,श्री नागमणि कुमार सिंह.डॉ.आर.पी.सिंह डॉ प्रभात कुमार ,डॉ. जितेंद्र कुमार ,डॉ.रवींद्र कुमार,डॉ.प्रतिभा कुमारी,डॉ.रिमी सिंह, डॉ.एच.के.रंजन,डॉ.संजय सिंह,डॉ.प्रवीण कुमार प्रभात,डॉ.संजीव सिंह थे,सत्र को संबोधित करते हुए श्री नागमणि कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में भी लोगों की मदद होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से हुई थी,देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के भी आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दे रहे हैं,उन्हीं के तर्ज़ पर बिहार के मुख्यमंत्री माननीय सम्राट चौधरी जी भी होम्योपैथी एवं आयुष चिकित्सा पद्धति पर भी ध्यान केंद्रित किये हैं,आयुष चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक मुख्य रूप पुरे बिहार में निसप़क्ष रूप से कार्य कर रहे हैं

