बिहार सरकार पर बरसे भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, बोले- न्याय मांगने पर भांजी जा रही लाठियां

0

भागलपुर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा को अमन चैन और शांति की चिंता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहते हैं। देश के प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के साथ काम कर रहे हैं।

प्रशासन का काम सबके साथ न्याय करना है। प्रशासन किसी के साथ तुष्टिकरण नहीं करे। प्रदेश में शांतिपूर्ण धरना देने पर सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवा रही है। भागलपुर की घटना को लेकर राज्यपाल से शिकायत करेंगे।

‘भाजपा को अमन चैन और शांति की चिंता’

संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सौहार्द बरकरार रखने के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय और भाजपा कार्यकर्ता शंतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन इलाज के बहाने अनशन स्थल से प्रशासन जबरदस्ती उठा ले गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाया गया। महिलाओं से बदसलूकी की गई। दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर 51 भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दायर कर दिया गया। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हाजत में बंद कर दिया गया।

नवगछिया में निषाद समाज की लड़की घायल हो गई। बीच-बचाव करने आए भाजपा जिलाध्यक्ष पर दंगा भड़काने का मुकदमा दायर कर दिया गया। सरकार व पुलिस यह नहीं समझे कि भाजपा कार्यकर्ता मुकदमा से डर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *