राहुल गांधी पेपर लीक मुद्दे पर BJP के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, पटना में 11 जुलाई को करेंगे स्टूडेंट सम्मेलन

0
gfhghgh

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी देशभर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर ‘छात्र सम्मेलन’ आयोजित करने जा रहे हैं।

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 जुलाई को पटना में राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और युवाओं के रोजगार संबंधी मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

युवा कांग्रेस के अनुसार सम्मेलन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं और मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नीट सहित अन्य भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

कई शहरों में पहुंचेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी का यह अभियान कई शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा से होगी, जबकि 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में सम्मेलन प्रस्तावित है।

बिहार में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर कांग्रेस संगठन और युवा कांग्रेस तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र, युवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *