कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता को मिली 4 जिलों की बारी जिम्मेदारी
पटना :-पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय गुप्ता को मिली 4 जिलों की बरी जिम्मेदारी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के निर्देशानुसार सरकार संगठन समन्वयक की घोषणा हो चुकी है, जिसमे प्रदेश के पाँच विधायकों को सभी जिलों की जिम्मेदारी मिली है।

वही बता दे आपको की कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता को चार जिलों का कार्यभार दिया गया है जिसमे, पटना से पटना महानगर, पटना ग्रामीण एवं बाढ, मुंगेर जिले से मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय, बेगूसराय से खगड़िया एवं बेगूसराय, और नालंदा जिला से शेखपुरा एवं नालंदा जैसी जिलों का कार्यभार दिया गया है।

इस मौके पर कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को धन्यावाद कर मिली जिम्मेदारी को बख़ूबी तरीके से निभाने का वादा किया।

