राजगीर मे 2 दलित की हत्या के बाद 50 लाख मुआवजा एवं फांसी की माँग
नालंदा :- नालंदा राजगीर में दलित वर्ग के दो लड़कों की कथित निर्मम हत्या एवं अन्य मामलों को लेकर बिहारशरीफ में कॉंग्रेस नेता एडवोकेट अमर आजाद के नेतृत्व में श्रम कल्याण मैदान से जिला अधिकारी कार्यालय तक दलित अतिपिछड़ न्याय मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

अमर आजाद ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो राजगीर मे दलित महापंचायत करेंगे और मन्दिर परिसर जहां घटना हुई है ताला मारने का काम करेंगे। आंदोलन में सांसद पप्पू यादव एवं शकील अहमद खान भी शामिल हुए। मार्च के दौरान जिला प्रशासन को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया कि नालंदा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनुसूचित जाति एवं अतिपिछड़ा वर्ग के परिवारों के साथ गंभीर घटनाएं हुई हैं, जिनमें पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से पीड़ित परिवारों को तत्काल सुरक्षा, मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मामलों की सुनवाई, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पुनर्वास की व्यवस्था तथा प्रभावित बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
ये है मुख्य माँग :-
1. अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से संबंधित मामले एवं मांगें
राजगीर थाना (कांड संख्या 411/26 एवं 412/26):
• पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
• परिवार के भरण-पोषण के लिए ₹50 लाख मुआवजा दिया जाए।
• मृतक परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए।
• स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए।
चंडी थाना (कांड संख्या 222/26):
• पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।
• ₹50 लाख मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
• परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
• दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई हो।
अस्थावां थाना (कांड संख्या 135/26):
• पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
• ₹50 लाख मुआवजा दिया जाए।
• आश्रित सदस्य को नौकरी दी जाए।
• स्पीडी ट्रायल चलाया जाए।
दीपनगर थाना (कांड संख्या 35/26):
• सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
• ₹50 लाख आर्थिक सहायता दी जाए।
• परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
• त्वरित न्याय की कार्रवाई की जाए।
2. अतिपिछड़ा वर्ग (EBC) से संबंधित मामले एवं मांगें
अस्थावां थाना (कांड संख्या 94/2026):
• तत्काल सुरक्षा दी जाए।
• ₹25 लाख मुआवजा दिया जाए।
• एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
• स्पीडी ट्रायल चलाया जाए।
चंडी थाना (कांड संख्या 308/26):
• उचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
• ₹25 लाख आर्थिक सहायता राशि दी जाए।
• नाबालिग बालिका के पुनर्वास एवं शिक्षा की व्यवस्था की जाए।
• दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
न्याय मार्च में सुबोध पासवान, प्रेम पासवान , कौशल कुमार, रजनीश पासवान, नरेश पासवान, सत्येंद्र पासवान, सोना सरदार कमलेश पासवान, चंदन, धर्मदेव पासवान, धर्मपाल पासवान, पवन, सुधीर रजक, जयमाला पासवान, आदि हजारों लोग मौजूद थे।

