11वीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भोजपुर का दबदबा

0
IMG-20260706-WA0299

भोजपुर :- भोजपुर के आरा स्थित आरा क्लब में आयोजित दो दिवसीय 11वीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के अध्यक्ष डॉ पी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल जहां मनुष्य को स्वस्थ रखता है, वहीं अब खेल के माध्यम से नौकरियों रास्ते भी खुल रहे हैं। अतिथि के रूप में पहुंचे हिंदी दैनिक अखबार प्रातः किरण के संपादक अभय आर्या ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें जीत की बधाई दी। मौके पर मौजूद सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन आफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार एवं उप सचिव आलोक आजाद ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और बेहतर करने की सलाह दी ताकि राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल प्राप्त किया जा सके। इसके पूर्व सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के सचिव डॉक्टर रजनीश भूषण ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन होशियार सिंह सागर एवं रवि मेहता ने किया। अंत में कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापन सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के सचिव डॉक्टर रजनीश भूषण ने किया। मौके पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता, सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ कटिहार के सचिन प्रिंस कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

खेले गए मैचों का परिणाम इस प्रकार रहा

बालक टीम स्पर्धा में भोजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। पटना की टीम उपविजेता रही, जबकि जहानाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही बालिका टीम स्पर्धा में भी भोजपुर का दबदबा कायम रहा। भोजपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पटना दूसरे और गया तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-18 बालक डबल्स प्रतियोगिता में पटना के सत्यम प्रकाश एवं अभिषेक कुमार की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। भोजपुर के त्रिपुरारी एवं शिवेन विक्रम की जोड़ी उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर भोजपुर के हरिओम श्री एवं दिव्य कुमार तथा पटना के आदित्य कुमार एवं मन्नू की जोड़ियां संयुक्त रूप से रहीं।

ओपन पुरुष डबल्स वर्ग में भोजपुर के होशियार सिंह सागर एवं नीतीश कुमार की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। भोजपुर के कुमार अमरेश एवं प्रिंस भास्कर मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर भोजपुर के आकृत कुमार एवं आदित्य राज तथा जहानाबाद के आयुष कुमार एवं संजीव कुमार की जोड़ियों ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *