केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल पर लगाई गई प्रदर्शनी

0
FB_IMG_1782245370470

पटना सिटी :- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीगंज स्थित ज्योति बाई फूले पार्क मे भाजपा महानगर की ओर से बिहार और केंद्र सरकार के विकास कार्यो की प्रदर्शनी लगाई गई।

इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने किया,अघ्यक्षता पटना महानगर के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, सुरेश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान ने किया। कार्यक्रम मैं संजय श्रीवास्तव, अखिलेश मेहता, राजन मेहता, विजय मेहता, सचिन गुप्ता, गांधी कुमार, सुबोध कुमार, कपिल पाल आदि ने भाग लिया।

मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने लगातार चुनाव जीत कर अबतक के सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है। अधिक विकास के लिए मेक इन इंडिया, यू पी आई, मुद्रा लोन, सामाजिक समरसता के लिए महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत, घरों में शौचालय का निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों मैं गैस सिलेंडर महिलाओ को उपलब्ध कराया गया सामरीक विकास कार्यो के लिए सेना और उनसे संबंधित विकास कार्यो मैं लगातार तेजी से काम कर रहे है। ऑपरेशन सिंदुर इसका सबसे उत्तम उदाहरण है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *