लोकसभा में पार्टी की जीत के लिए एकजुट हों महिलाएं: स्वदेश बघेल

0

एत्मादपुर (आगरा)। 2024 लोकसभा चुनावों को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का टिफिन बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जगह-जगह बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को बूथ संख्या 434 मौहल्ला सत्ता बघेलान स्थित महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वदेश बघेल के निवास पर टिफिन बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर परिचर्चा की गई।

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व एत्मादपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद श्रीमती स्वदेश बघेल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु महिला मोर्चा को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।साथ ही साथ बैठक में संगठन को भी मजबूत करने पर गहन विचार विमर्श पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कार्यकर्ताओं ने अपने घर से लाए गए टिफिन मिल बांटकर भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में अनार देवी, मोहरश्री, रानी देवी, मीरा देवी, मनीषा देवी, पूजा देवी, मधु कुमारी, रेशम देवी, सोनू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे