Chandrayaan-3: ‘2019 के प्रयास का फल मिल ही गया’, पूर्व इसरो प्रमुख बोले- चांद पर उतरने का मेरा सपना सच हुआ

0

नई दिल्ली। Chandrayaan 3 इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी जताई और कहा कि मेरा सपना पूरा हो ही गया। सिवन ने कहा कि मैंने चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दिन और कल की तुलना की तो निश्चित रूप से, चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना कल सच हो गया।

सिवन (Former ISRO Chairman K Sivan) ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि कल यह सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई।

बताया क्यों लैंडिंग के बाद भी कंट्रोल रूम में ही बैठा रहा

सिवन ने कहा कि आखिरकार हमारी प्रार्थनाएं सच हुईं। उन्होंने कहा,सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan) में हुई एक छोटी सी गलती के कारण हम सफलता हासिल नहीं कर सके। अन्यथा, हम ये सभी चीजें चार साल पहले ही हासिल कर सकते थे। पूर्व इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि अब मुझे बहुत खुशी है कि हमने गलती से सीखा और उसे सुधारा। उन्होंने कहा कि 2019 में ही हमने चंद्रयान-3 को कॉन्फिगर किया और क्या सुधार करना है ये भी 2019 में ही तय हो गया, कल उस प्रयास का फल हमने देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे