दिल्लीवासियों पर बाढ़ का खतरा, एक बार फिर खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

0

संवाददाता दिल्ली:  दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बढ़कर 205.39 मीटर तक पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, जल स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो मंगलवार की रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.39 मीटर हो गया।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। शाम छह बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.94 मीटर था। सीडब्ल्यूसी के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर तीन बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया और जलस्तर 204.57 मीटर हो गया. ‘चेतावनी’ स्तर 204.5 मीटर है।

जुलाई में बाढ़ से मचा था हाहाकार
मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे