कुम्हरार में 12 साल बेमिसाल के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया

0
FB_IMG_1781361001552

पटना :-पटना “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत रामकृष्ण मंडल द्वारा सैदपुर महादेव स्थान मंदिर परिसर में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार गुप्ता एवं मनोज ब्रह्मऋषि, रामकृष्ण मंडल प्रभारी पिंकू सिन्हा, महामंत्री सत्यम मेहता सहित मंडल के सभी समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया एवं क्षेत्र के स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश देना था। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे